सरधना। नगर में आजाद समाज पार्टी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते कार्यकर्ता। संगठन
सरधना। आजाद समाज पार्टी के नेता शाहजेब रिजवी के सरधना आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर, नगर अध्यक्ष विपिन, सभासद इमरान ठाकुर, सभासद मुकेश, नसीम राणा, फरमान, आदिल खान, नफीस अंसारी, मेहराज अंसारी, मनोज, दीपक समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाहरुख आरिफ बंटी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।