फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में तेजस्वी रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत ललित कला संस्थान की ओर से स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में तेजस्वी शर्मा प्रथम, सिद्धांत यादव द्वितीय और मानव प्रताप तृतीय रहे। विनीता गुप्ता, दक्ष और कशिश को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में रिद्धिमा कथूरिया ने पहला, दिव्या ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विनीता गुप्ता, गौरांगी और श्रेया को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।
कार्यवाहक कुलपति प्रो. हरे कृष्ण ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, कला और संस्कृति की दिशा में लगाएं तो विकसित भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. हरे कृष्ण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. अर्चना सिंह और डॉ. मितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि नशा मुक्त भारत केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प है। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।कार्यक्रम संयोजिका प्रो. अलका तिवारी ने कहा कि कला सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें