फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने युवक को धुना, कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे दोनों, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Mon, 20 May 2019 08:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

कचहरी परिसर में तारीख पर पहुंचे युवक पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने बमुश्किल युवक की जान बचाई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का जानसठ रोड स्थित कॉलोनी निवासी महिला के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसका वाद कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को उक्त वाद में तारीख थी। इस वजह से दोनों पक्ष कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान महिला व युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद गुस्साई महिला ने युवक पर छेड़छाड़ व बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल युवक को बचाया। बाद में दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने जा पहुंचे और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने न्याजूपुरा निवासी रियाज पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व बाद में शादी से इंकार करने व विरोध पर घर में घुसकर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रियाज पुत्र फैय्याज को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें