फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से वृद्ध की मौत, आठ लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Mon, 20 May 2019 07:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद बिजली घर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


जलालाबाद कस्बा निवासी कंवरपाल, वशी, नासिर, इरशाद, साजू, यामीन, नवाब, अशोक, अरुण आदि पैठ में मसाला बेचने का काम करते हैं। रविवार को सभी लोग इकट्ठे होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से सहारनपुर के बड़गांव पैठ में मसाला बेचने के लिए गए थे। रात्रि करीब साढ़े दस बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद बिजली घर के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने के बाद उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें से नवाब ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया। हादसे में राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकाला। 

वहीं मौके पर पहुंची थानाभवन पुलिस ने सभी घायलों को पास के ही थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां नवाब को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल कंवरपाल, अशोक, अरुण, यामीन को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य सभी लोगों का कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है। वहीं, पंचनामा भरकर पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक नवाब की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें