फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय से तार बांधकर सप्लाई की जा रही बिजली

विज्ञापन
1सी - सराय खादर में बिजली का खंभा टूटने पर चार माह से शौचालय पर लपेटे गए तार। (हस्तिनापुर) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
शौचालय से तार बांधकर सप्लाई की जा रही बिजली
विज्ञापन

हस्तिनापुर। लगातार बिजली दरों में वृद्धि होती जा रही है पर सरकार का सुविधाओं के नाम पर कार्य नहीं किया जा रहा है। विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा के फीडर के अंतर्गत ग्राम सराय खादर में चार माह पूर्व आई आंधी से बिजली का एक पोल टूट गया था। जो अभी भी जमीन पर टूटा पड़ा हुआ हैं। लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक उसके स्थान पर नया खंभा नहीं लगाया है। इसकी शिकायत ग्रामीण कई बार उच्चाधिकारियों को दे चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विद्युत लाइन के तारों को प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बने शौचालय से लपेट दिया। चार माह बाद भी विद्युत पोल नहीं लग सका है। ग्रामीण नोभार, महकार, सतबीर, बंती, रविंद्र आदि ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा शौचालय से तार बांधने के चलते शौचालय बंद हो गया है। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक गांवों में कई स्थान पर तार टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

जल्द खंभा लगवाया जाएगा
मामला मेरी जानकारी में नहीं था। अभी जानकारी में आया है जल्द ही पोल लगवाकर लाइन ठीक करा दी जाएगी। - प्रेमपाल सिंह, जेई, विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें