फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति कार्यालय पर उपभोक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
6ए - आपूर्ति कार्यालय बंद होने पर हंगामा करते लोग। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
आपूर्ति कार्यालय पर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

मवाना। तहसील परिसर स्थित आपूर्ति कार्यालय पर आए दिन ताला लटके रहने से राशन कार्ड लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार कार्यालय पहुंचे लाभार्थियों ने कार्यालय पर ताला लटका देख हंगामा किया। बाद में लोग एसडीएम से मिले तथा शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों राशन कार्ड के लाभार्थियों ने हंगामा करते हुए कहा कि राशन कार्ड में हो रही त्रुटियों व अन्य समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर आपूर्ति कार्यालय पर अल्पना, ज्ञानेंद्र सिंह, कौशल अमरगढ़, अमित माखननगर, मुकुल सैनी हस्तिनापुर, सर्वेस, शीला देवी, बीरमाला देवी, सुनीता धनपुर, वीरसैन पाली, दिव्यांग इमरान आदि ने बताया कि बीते छह माह से चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं। ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह ने आरोप लगाया है कि आपूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर का स्थानांतरण होने पर आपूर्ति कार्यालय खाली चल रहा है, लेकिन प्राईवेट कर्मचारी लाभार्थियों से वसूली कर रहे है। हंगामा कर रहे लोग एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव से मिले और समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम ने जल्द राशन कार्डों में आ रही त्रुटियों को ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें