सांसद खेल महोत्सव में विजेता टीम एलए इंटरनेशनल का हुआ सम्मान
एलए इंटरनेशन स्कूल में हुआ कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कंकरखेड़ा स्थित एलए इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर बुधवार को स्कूल पहुंचने पर टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
खेल महोत्सव में एलए इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने वालीबाल और एथलेटिक्स में कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों इवेंट में टीम विजेता रही। टीम की ओर से वालीबाल में अंडर 14 में आयुष, दर्शित, दक्ष, वंश, कृष, कुश, निखिल और रूपेश ने बालिका वर्ग में काव्या, परी, परी राघव, विधि, आराध्या, इशिका, दीपांजलि और जोया ने प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स में विधि ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। बुधवार को सभी खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष जीपी गुप्ता, निदेशक मुकेश गुप्ता, सजल तायल, अलका गर्ग, प्रधानाचार्य नितिन कुमार, प्रशांत तोमर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।