गांव सठला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक।
मवाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव सठला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी रोग, नेत्र, दंत रोगियों की जांच की गई। साथ ही बुखार-खांसी के रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ निकिता बंसल, नेत्र चिकित्सक डाॅ. जगबीर, दंत चिकित्सक डाॅ. प्रियंका सिंह, फिजिशियन डाॅ. शालिनी ने रोगियों की जांच कर दवाइयां वितरित की। शिविर में हड्डी के नौ, नेत्र के 18, दांतों के 10, बुखार आदि के 33 रोगियों की जांच की गई। शिविर में ग्राम प्रधान फिरोज उपस्थित रहे। शिक्षा योग सेवा समिति के अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, साजिद प्रधान, मास्टर फैसल आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा।