फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का असर कम, दिन में चली हवा गिरा एक्यूआई, अभी और सुधार की जरुरत

Tue, 05 Nov 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वायुप्रदूषण
विज्ञापन
हफ्तेभर से गंभीर श्रेणी (ब्राउन कैटेगरी) में चल रहे वायु प्रदूषण से मेरठ को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद चली तेज हवाओं ने वातावरण में तनी स्मॉग की चादर को साफ कर दिया। दीपावली के बाद पहली बार आसमान नीला दिखाई दिया। मंगलवार को सुबह तेज धूप खिली और मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


सोमवार को पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 500 के आसपास बना हुआ था। जैसे ही तेज हवाएं चलीं पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर तेजी से नीचे की ओर गया। हालांकि शाम होते ही सूचकांक ऊपर की ओर बढ़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को हवा की गति 12 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। सुबह के समय तो स्मॉग रहेगा, लेकिन दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

रविवार को मेरठ में हवा की हालत काफी गंभीर हो गई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मेरठ में स्थित तीनों सेंटरों पल्लवपुरम, जयभीमनगर और गंगानगर में ज्यादातर समय एक्यूआई 500 के करीब दर्ज हुआ था। पूरे दिन का औसत एक्यूआई 445 दर्ज हुआ था। पूरे दिन स्मॉग की मोटी चादर तनी हुई थी। हालत इतने खराब थे कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। आसमान पर पूरे दिन स्मॉग की मोटी चादर तनी हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह 11 बजे तक ऐसे ही हालात थे। इसके बाद जैसे ही तेज हवा चली स्मॉग छंटना शुरू हो गया। दो बजे के आसपास स्मॉग साफ हो गया। चार बजे के करीब पीएम 2.5 का स्तर 100 और पीएम 10 का स्तर 150 के नीचे पहुंच गया। सोमवार को औसत एक्यूआई 424 दर्ज किया गया है। हालांकि यह स्थिति भी गंभीर मानी जाती है।

उम्मीद की जा रही है कि तेज हवाओं के चलते से अगले दो-तीन दिन में स्मॉग पूरी तरह से साफ हो जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मिंग सिस्टम रिसर्च (आईआईएफएसआर) के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि सोमवार को हवा चलने से मौसम साफ रहा। पश्चिमी विक्षोभ के बनने से 7 और 8 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार और बुधवार को हवा की गति 12 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मंगलवार सुबह के समय तो स्मॉग दिखेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। हवा तेज रहेगी तो स्मॉग का असर भी तेजी से कम होगा।
विज्ञापन

बढ़ेगी ठंड
मौसम कार्यालय पर सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 व न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रही। अगले एक-दो दिन में तापमान गिरने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बूंदाबांदी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी सर्दी का शिकंजा कसेगा।
 
एक्यूआई में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीम दिन-रात निरीक्षण कर रही है। अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। टीम में प्रशासन और पुलिस भी शामिल है। जिससे कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
  • जयभीनगर 409
  • पल्लवपुरम 407
  • गंगानगर 406
  • साकेत चौराहा 385
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें