फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी ने पति को नींद की छह गोलियां खिलाईं, गला घोंटा और प्रेमी संग मिलकर जिंदा गंगनहर में फेंका

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..रोहटा थाना छेत्र में अपहरण के बाद हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियीं
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रोहटा में अवैध संबंध का विरोध करने पर काजल ने पति अनिल को पहले खाने में नींद की गोलियां दीं। फिर दुपट्टे से काजल ने प्रेमी आकाश व उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर पति का गला दबा दिया। अचेत होने पर उसे जिंदा सिवालखास गंगनहर में अचेत अवस्था में फेंक दिया। रोहटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। गंगनहर में अनिल के शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि रसूलपुर रोहटा निवासी अनिल (32) राजमिस्त्री था। 25 अक्तूबर को वह लापता हो गया। 26 अक्तूबर को उसके बड़े भाई राजू ने रोहटा थाने में अनिल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सर्विलांस से कॉल डिटेल निकलवाई। पांच नवंबर को राजू ने अनिल की पत्नी काजल, गांव के ही आकाश और उसके दोस्त बादल के खिलाफ अनिल के अपहरण का नामजद मामला दर्ज कराते हुए भाई की हत्या की आशंका जताई।
एसपी देहात ने बताया कि रोहटा पुलिस ने शुक्रवार सुबह रसूलपुर मढ़ी सरकारी स्कूल के पास से आकाश और बादल को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद अनिल की पत्नी काजल को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आकाश व बादल ने स्वीकार किया कि वे काजल के साथ मिलकर अनिल को नशे की गोलियां खिलाकर अत्यधिक नशे की अवस्था में मोटरसाइकिल से सिवालखास गंगनहर पुल के पास ले गए। यहां काजल के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। मृत्यु न होने पर अनिल को बेहोशी की हालत में जिंदा गंगनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


खाने में ही छह नींद की गोली देकर किया अचेत
एसपी देहात के अनुसार, अनिल की शादी आठ साल पहले बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी काजल के साथ हुई थी। काजल के बीते दो साल से गांव के ही आकाश से अवैध संबंध थे। इसका अनिल विरोध करता था। काजल ने प्रेमी आकाश से मिलकर अनिल की हत्या की योजना बनाई। इसमें आकाश का दोस्त बादल भी शामिल हुआ। योजना के अनुसार 25 अक्तूबर की रात को काजल ने खाने में अनिल को नींद की छह गोलियां खिला दी।
बाइक पर बैठाकर ले गए गंगनहर
उसके अचेत होने पर काजल ने फोन कर आकाश और बादल को बुलाया। रात करीब दो बजे वे उसे बाइक पर बीच में बैठाकर सिवाल खास गंगनहर पर ले गए और बेहोशी की हालत में ही अनिल को गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद काजल ने 26 अक्तूबर की सुबह अनिल के अचानक लापता होने की बात परिजनों को बताई। अनिल के भाई राजू ने रोहटा थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने काजल का दुपट्टा व नींद की गोलियां बरामद कीं
एसपी देहात ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई। घटना में प्रयुक्त काजल का दुपट्टा सिवालखास गंगनहर पुल के पास झाड़ियों से तथा काजल द्वारा छिपाई गई नींद की गोलियां उसके घर से बरामद कीं। अनिल की तलाश के लिए गोताखारों की सहायता से गंगनहर में सर्च अभियान जारी है। इसके लिए पीएसी के विशेष गोताखोर बुलाए गए हैं। गाजियाबाद पुलिस से भी गंगनहर में मिले शवों के बारे में जानकारी ली गई है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपहरण की धारा में चालान कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

तीन मासूम हुए बेसहारा, अब कौन करेगा परवरिश
मेरठ। रसूलपुर निवासी अनिल की शादी आठ साल पहले रामराज की काजल के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे सात व पांच साल की दो बेटी और दो साल का एक बेटा है। पिता की हत्या और मां काजल के जेल जाने के बाद बच्चे बेसहारा गया है। अब इनकी परवरिश कौन करेगा। हालांकि अनिल चार भाई हैं, वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई राजू है। बाकी दोनों छोटे भाई भी अलग रहते है। जेल गया प्रेमी आकाश पड़ोस में ही रहता है वह अविवाहित है और मजदूरी करता है। उसका दोस्त बादल शामली में एक पीवीसी पाइप बनाने वाली फैक्टरी मे काम करता है, वह भी अविवाहित है।
विज्ञापन

मेरठ..कंवलजीत..रोहटा थाना छेत्र में अपहरण के बाद हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें