शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव में किसान सतपाल की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने सतपाल की पत्नी मीना और भाई विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।
मीना बिहार के पटना जिले की रहने वाली हैं, जिसकी उम्र करीब 20 साल है, जबकि सतपाल की उम्र 63 वर्ष थी। डेढ़ साल पूर्व सतपाल उसे दो लाख रुपए में खरीदकर लाया था। पुलिस का दावा है कि विनोद और मीना के बीच संबंध हो गए थे और वह उससे शादी करना चाहती थी। जबकि सतपाल मीना को पीटता था, सतपाल को रास्ते से हटाने के लिए ही मंगलवार रात उसकी हत्या की गई। विनोद ने रस्सी से सतपाल का गला घोंटा, जबकि मीना ने हाथ पैर पकड़ रखे थे।
पढ़ें : आरोपी बोले... चाकू से गोदते रहे, जब तक हिलना बंद नहीं किया
गला घोंटकर कर दी गई थी हत्या
किसान की हत्या के बाद इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव में स्थित मकान में घुसे तीन बदमाशों ने गला घोंटकर एक किसान की हत्या कर दी थी। मीना ने बुधवार को पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने उसके पति की हत्या कर उसे इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया था। किसान के भाई ने अज्ञात में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पढ़ें : इस कातिल हसीना ने अपने आशिक को मार डाला! रची थी खतरनाक साजिश
कांधला थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी विनोद उर्फ बिल्लू ने पुलिस को बताया था कि उसका भाई सतपाल (63) अपनी पत्नी और छह माह की बेटी के साथ मकान के अगले हिस्से में बने कमरों में रहता था। बिल्लू के मुताबिक मंगलवार की देर रात कमरे से उसकी भाभी की चीखपुकार सुनाई दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो कमरे में उसका भाई चारपाई पर मृत पड़ा था, जबकि भाभी बदहवास हालत में थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। बुधवार की तड़के कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मौके पर पुलिस को एक कलाई घड़ी पड़ी मिली थी, जो हत्यारों में से किसी एक की है। इसके अलावा एक सिरिंज भी कमरे में पड़ी मिली, जिसके बारे में बताया गया कि सतपाल की पत्नी को इंजेक्शन लगाया गया। पुलिस ने घड़ी और सिरिंज को जांच के लिए कब्जे में ले लिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/