फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठी सौरभ के कंधों पर देश की उम्मीदों का भार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठी सौरभ के कंधों पर देश की उम्मीदों का भार
विज्ञापन

मेरठ। मेरठी सौरभ चौधरी के कंधों पर देश की उम्मीदों का भार है। जब वह शनिवार को टोक्यो में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगे तो करोड़ों भारतीयों की नजर उन पर होगी। सौरभ गुरु पूर्णिमा पर अपने कोच के साथ प्रशंसकों को जीत का तोहफा देने उतरेंगे।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे क्वालिफिकेशन राउंड होंगे, जबकि 1:00 बजे फाइनल राउंड खेला जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में सौरभ चौधरी का नाम पदक जीतने के मजबूत दावेदारों में शुमार है। उनके कोच अमित श्योराण ने कहा उन्हें पूरी उम्मीद है सौरभ पदक लेकर आएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाने वाले सौरभ के लिए अग्नि परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों की बढ़ रही धड़कनें
सरूरपुर के कलीना गांव निवासी सौरभ चौधरी के परिवार के सदस्यों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। बड़े भाई नितिन चौधरी ने बताया कि हमें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा सबकुछ ठीक रखा तो भाई पदक जीतकर जरूर लौटेगा। माता-पिता सहित परिवार के सदस्य सौरभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक जागरूकता मसाल रिले आज पहुंचेगी मेरठ
खेल जगत फाउंडेशन उप्र द्वारा शुक्रवार से 3625 किमी. की टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का शुभारंभ बरेली से हुआ है। कार्यक्रम के जिला संयोजक योगेश सिंह ने बताया कि रिले गाड़ी मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से होते हुए शनिवार शाम 5 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचेगी। मेरठ से रिले गाजियाबाद रवाना होगी। 51 जनपदों से होते हुए रिले 4 अगस्त को लखनऊ में संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें