फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशपुर का बराती मध्य गंगनहर में डूबा, शादी समारोह की खुशियां हुई फीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशपुर का बराती मध्य गंगनहर में डूबा, शादी समारोह की खुशियां हुई फीकी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव झब्बापुरी में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक मध्य गंग नहर में नहाते समय डूब गया। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ग्रामीण मध्य गंग नहर में जाल लगाकर युवक की तलाश में जुटे हैं। इसके अलावा पुुलिस भी गोताखोर की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव गणेशपुर निवासी बिजेंद्र के बेटे रोहित की क्षेत्र के गांव झब्बापुरी निवासी यशपाल के घर बरात आई हुई थी। शादी समारोह के दौरान गांव गणेशपुर निवासी बराती प्रकाश (40) अपने साथियों के साथ गांव के समीप मध्य गंग नहर में नहाने चला गया। प्रकाश नहाते समय अचानक भंवर में फंसकर डूब गया। स्नान कर रहे उसके साथियों ने प्रकाश को डूबते देख शोर मचाया, जिस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और गंग नहर में जाल डालकर प्रकाश की तलाश करने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बंगाली बस्ती से गोताखोर बुलाकर नहर में युवक की तलाश करने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। शादी समारोह में आए युवक के नहर में डूबने की खबर से शादी समारोह की खुशियां फीकी पड़ गई। आनन-फानन में दोनों पक्षों ने शादी का कार्यक्रम संपूर्ण कर दुल्हन विदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें