फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठेपुर के ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा, तीन तहरीर दी

विज्ञापन
लावड़ - युवक पर आरोप लगाते हुए हंगामा करते मीठेपुर के ग्रामीण। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- युवक पर मारपीट, फिरौती और ठगी करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। मीठेपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने बुधवार को चौकी पहुंचकर हंगामा किया और एक युवक पर कई आरोप लगाते हुए तीन तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला।
पीड़ित आरिफ ने तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह गांव का ही एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और फायरिंग की। युवक ने पिस्टल के बल पर दंपती से मारपीट की और चार लाख की फिरौती मांगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीण रिहान ने तहरीर में बताया कि वह फेरी करने जा रहा था, तभी युवक ने उसे अपने घर के सामने रोका और थैले में गांजा रख दिया। इसके बाद थैले से गांजा निकाल कर वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये छीन लिए। अबरार ने दी तहरीर में युवक पर आरोप लगाया कि उक्त युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 60 हजार रुपये लिए थे। नौकरी लगी नहीं और अब रुपये मांगने पर युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणोंं का कहना था कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो युवक बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जल्द आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें