फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीड़ित परिवार को नहीं मिली विद्युत निगम से आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन ने एसडीएम को दोबारा रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव कौहला में खेत में काम करते समय एलटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर मजदूर दीपक की मौत हो गई थी। इस मामले में शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के साथ एसडीएम से मिले। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग ने मुआवजे के मामले में पीड़िता से खेत मालिक से संपर्क करने के लिए कहा है। भाकियू अराजनैतिक ने कहा कि हर हाल में विभाग से मुआवजा लिया जाएगा। एसडीएम ने एक्सईएन से उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोबारा जांच टीम बनाकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांव कुन्हैडा निवासी दीपक रामराज में किराए के मकान में रहकर खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। 24 जुलाई को गांव कौहला निवासी किसान वीरेंद्र के खेत में साथियों के साथ ईख बांधने के लिए मजदूरी पर गया था। जहां टूटे पड़े एलटी लाइन के तारों की चपेट में आकर वह झुलस गया था। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने सीएचसी में शव रखकर हंगामा किया था। एक्सईएन ने वार्ता कर आर्थिक मदद व पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। अब बिजली निगम ने मृतक की पत्नी मोनिका को पत्र भेजकर कहा कि वह क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए किसान वीरेंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र को निर्देश दिए कि विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए दोबारा जांच टीम का गठन कर कार्रवाई की जाए। एक्सईएन ने दोबारा रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें