फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले भाई की हत्या, फिर युवती से किया दुष्कर्म, अब जान से मारने की धमकी, शहर में रहना दुश्वार

Fri, 26 Feb 2021 04:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवती का कहना है कि उसका शहर में रहना दुश्वार हो गया है। युवती ने एसपी क्राइम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में एसपी क्राइम ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
परतापुर थाना क्षेत्र के गंगोल गांव निवासी एक युवती के भाई की आरोपियों ने हत्या कर डाली। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया था। लेकिन जेल से छुटने के बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब आरोपी दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी क्राइम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि पीड़ित युवती के भाई राहुल शर्मा की अप्रैल 2019 में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नोएडा में हत्या कर दी थी। जेल से रिहा होने के बाद उसने मृतक की बहन के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी जांच चल रही है। वहीं आरोपी पक्ष लगातार पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी वजह से युवती का शहर में रहना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: आखिर क्यों छिपाया ये बड़ा राज, अफसरों पर उठे सवाल, तस्वीरों से होगा खुलासा

पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
युवती ने भाई की हत्या और दुष्कर्म के बाद परतापुर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित युवती ने एसपी क्राइम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम राम अर्ज ने इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर क्यों नहीं कराया पोस्टमार्टम, गहराया सीएस की छात्रा की मौत का राज, उठ रहे ये बड़े सवाल

एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़ित युवती को आश्वासन दिया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसओ परतापुर सतीश का कहना है कि हत्या के सभी आरोपियों को भेज दिया गया था। पीड़िता ने फिर से तहरीर दी थी। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें