फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ कर्मों की प्रेरणा देते हैं वेद : राजेश सेठी

Sat, 29 Aug 2026 06:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
वेद प्रचार कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर गूंजा वेद ज्ञान का संदेश
विज्ञापन

देवयज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ दी गई आहूतियां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापर नगर के वेद प्रचार कार्यक्रम के पहले दिन डीएवी शास्त्री नगर में कार्यक्रम हुए। इसमें कार्यक्रम संयोजक राजेश सेठी ने कहा कि वेद श्रेष्ठ कर्माें की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ से हुआ। यज्ञ के यजमान प्रीति, राजेश सेठी, रेखा, दिनेश कक्कड़, प्रधानाचार्या अपर्णा जैन, क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा रहीं। कार्यक्रम के संयोजक राजेश सेठी ने बताया कि डीएवी की स्थापना 1 जून 1886 को लाहौर में लाला हंसराज, पं. गुरुदत्त विद्यार्थी, लाला लाजपत राय आदि महापुरुषों ने की थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य पूरे संसार को प्रकाश देता है। उसी प्रकार ईश्वर प्रदत्त वेद ज्ञान मनुष्य को आध्यात्मिक एवं मानसिक ऊर्जा प्रदान करता है। श्रेष्ठ कर्मों की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

अमृतसर से आए भजनोपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने मधुर भजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को ईश्वर उपासना और गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया। तेलंगाना से आए युवा आर्य विद्वान आचार्य हरिप्रसाद ने महर्षि दयानंद सरस्वती के सामाजिक एवं राष्ट्रहित के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. वीरेंद्र आर्य ने कई जानकारी दी। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से आचार्य के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मनीष शर्मा, प्रीति सेठी, आनंद वर्धन झा, डॉ. आरपी सिंह चौधरी, एमपीएस तोमर, कुंवर पाल शास्त्री, रामनाथ कंबोज, सत्यपाल मेहंदीरत्ता, रविंद्र सिंह, सोमपाल गोस्वामी, आनंद प्रकाश त्यागी, अशोक सुधाकर, विजय बंसल, दिनेश कक्कड़ आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें