फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से होगा दो दिवसीय कंठी माता मेले का शुभारंभ

Sat, 23 May 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आने वालों के रुकने का इंतजाम करेगी मंदिर समिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। इस वर्ष दो ज्येष्ठ माह होने के कारण 24 व 25 मई को होगा माता मेले का आयोजन। मेले की अनुमति के बाद अतिरिक्त पुलिस बल व फायर ब्रिगेड सहित सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा स्थित कंठी माता मेला समिति के अध्यक्ष अजय त्यागी के अनुसार मंदिर समिति की ओर से हर वर्ष ज्येष्ठ माह की नवमी व दशमी को मेले का आयोजन किया जाता है। अक्सर यह मेला जून माह में आयोजित होता है लेकिन इस वर्ष पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह दो हैं। जिस कारण पहले ज्येष्ठ माह की नवमी व दशमी (24 व 25 मई) को मेले का आयोजन होना है। मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खरखौदा नगर पंचायत की ओर से मेले के आयोजन के लिए बिजली व पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। पिछले एक सप्ताह से मेले में लगने वाले झूले की तैयारी चल रही है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि मेले में दूर दराज से आने वाले भक्तों के लिए मंदिर परिसर में ही रात्रि में विश्राम करने व बिजली व पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। समिति अध्यक्ष का कहना है कि दूर दराज से हजारों श्रद्धालु इस मेले में पहुंचते हैं तथा मन्नत पूरी होने पर रात्रि बसेरा व बच्चों का मुंडन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें