फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में सोमवार को दो लोग घायल हो गए। साथ ही दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मवाना निवासी सतेंद्र कुमार अपनी बाइक से नगर स्थित परचून की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। वह रोडवेज बस को ओवरटेक कर आगे निकले तो बहसूमा निवासी बाइक सवार योगेश की बाइक से भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके अतिरिक्त नगर में फुटपाथ पर घूम रहे वृद्ध शाबुद्दीन को बाइक सवारों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसा होने के दौरान पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार प्रमोद को बाइक समेत दबोचकर थाने ले आए। घायल वृद्ध ने बाइक सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें