नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ?
- फोटो : MAWANA
मवाना। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलिमीन के कार्यकर्ताओं ने कैब व एनआरसी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलिमीन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अजय उपाध्याय को दिए ज्ञापन में कहा कि एनआरसी कानून लागू किया गया है। यह देश के संविधान को प्रभावित करता है। उसके लागू होने से देश में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, देश की आधी आबादी डर व भय की जिंदगी जीने को विवश है। ऐसे कानून को जो देश की संप्रभुता व अखंडता को तोड़ता है उसे तुरंत वापस लें। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष शादाब चौधरी, रिहान गनी, अब्दुल रहीम, सुहैल, अनस, फारुख, इसरार, वसीम, आसू, समद, जान मोहम्मद, शादाब, विनोद जाटव, राजेश जाटव आदि थे।