फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की कृपा से दूर होते हैं जीवन के संकट : महेंद्र दास

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे बड़े मंगलवार पर मंदिरों में हवन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के सभी हनुमान मंदिरों में दूसरे बड़े मंगलवार को सूर्योदय के साथ धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुए। हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। यज्ञ के बाद 108 हनुमान चालीसा पाठ, कीर्तन, 56 भोग और भंडारे लगाए गए। सूर्योदय से देर शाम तक पूजा अर्चना होती रही। सायंकाल महाआरती में भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
वेस्ट एंड रोड सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ में सूर्योदय पूर्व हनुमान जी का चोला चढ़ाया गया। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज ने हवन किया। मुख्य यजमान डॉ. मलय शर्मा और मृदुला शर्मा रहीं।
विज्ञापन

महेंद्र दास महाराज ने बताया कि यह दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए सबसे शुभ है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से जीवन में शक्ति और सफलता मिलती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान ने अपने भक्तों के कष्ट दूर किए।
बाद में बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर देवेंद्र, सचिन, विशाल, रंजीत, जतिन रहे। सांयकाल मंदिर में भव्य आरती हुई। उधर, पीएल शर्मा रोड सिद्धपीठ दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। पंडित कैलाश दत्त शर्मा और पंडित विवेक दत्त शर्मा ने मंत्रोचारण किया। यजमान योगेंद्र जयसवाल, ईश्वर चंद कंसल रहे।
विज्ञापन

हनुमान चालीसा का निर्बाध पाठ करने वाले बच्चों को चांदी के फाइल वाली हनुमान चालीसा दी गई। दोपहर में 56 भोग के बाद कढ़ी चावल का भोग लगाया गया। सांयकाल मंदिर में महाआरती के बाद फलों का वितरण हुआ। इस अवसर पर मुकुल मित्तल, अमित, मनीष शर्मा, आकाश शर्मा, शुभ गुप्ता, पंकज अग्रवाल, रक्षित जिंदल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें