शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को शामली सुबह 4.53 बजे पहुंचती है। शुक्रवार को उदयपुर से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा देरी से सुबह 7.50 बजे पहुंची। तीन घंटा देरी से ट्रेन के पहुंचने से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली सवारियां परेशान रहीं।
दूसरी ओर शामली रेलवे स्टेशन पर काफी समय से खड़ी पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली बुला लिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेलवे स्टेशनों में आने जाने वाली ट्रेनों में सवारियों की चेकिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जवानों का अलर्ट कर दिया गया है।