फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलता दिख रहा माध्यमिक शिक्षक संघ का सिंहासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिक्षक एमएलसी चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट) का 48 वर्षों से कायम सिंहासन डोलता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां वित्तविहीन स्कूलों के साथ पब्लिक स्कूलों के शिक्षक भी मतदाता बन चुके हैं, वहीं, बाकी कसर राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षक संघ के खिलाफ हुंकार भरकरपूरी कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट) के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा लगातार चुने जा रहे हैं। यह अपने आप में रिकार्ड है। ओमप्रकाश शर्मा के वर्चस्व को तोड़ने के लिए कई बार दूसरे शिक्षक संघ एकजुट हुए परंतु नाकाम रहे। यही नहीं शर्मा गुट ने स्नातक सीट पर भी अपनी बादशाहत 24 सालों से कायम रखी है। इस बार भाजपा नेतृत्व ने इस चुनाव को गंभीरता से लेकर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने के साथ वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
स्नातक सीट जीतने के लिए जहां युवा मोर्चा समेत भाजपा टीम ने अभियान चलाकर रिकार्ड मतदाता फार्म भरवाए। वहीं, शिक्षक सीट पर भी चुनाव आयोग के नए निर्देश ने भाजपा के पक्ष में समीकरण बना दिया। इसके तहत वित्तविहीन स्कूलों के साथ सीबीएसई के पब्लिक स्कूलों और आईटीआई शिक्षकों के वोट भी बनाए गए हैं। पिछले चुनाव में शिक्षक सीट पर 25 हजार मतदाता थे। जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद के वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूलों के करीब 7 हजार वोट थे। बाकी वोट व्यावसायिक शिक्षण संस्थानाें के थे। इस चुनाव में लगभग 12 हजार वोट पड़े थे, जिसमें ओमप्रकाश शर्मा पांच हजार से ज्यादा वोट पाकर निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन

विरोध में उतरा राजकीय शिक्षक संघ
राजकीय शिक्षक संघ का समर्थन चुनाव में ओप्रकाश शर्मा के साथ रहता था। इस बार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील भड़ाना ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आईटीआई और वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक भी माध्यमिक शिक्षक संघ के विरोध में नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रयास से ही उन्हें इस बार वोट करने का हक मिला है। चुनाव में पब्लिक स्कूलों के शिक्षक निर्णायक भूमिका में रहेंगे।
इस बार 40 हजार के करीब रहेंगे वोटर
शिक्षक निर्वाचन सीट पर इस बार करीब 15 हजार शिक्षक पिछले चुनाव से ज्यादा होंगे। आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार करीब 30 हजार वोट मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर अब तक बन चुकी हैं। हालांकि कई हजार आवेदन अभी जांच प्रक्रिया में हैं। सूत्रों की मानें तो आंकड़ा करीब 40 हजार हो जाएगा।
माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के वोट हुए कम
माध्यमिक स्कूलों में वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूल के शिक्षकों का एक बड़ा धड़ा अब भी ओमप्रकाश शर्मा के पक्ष में है। हालांकि उनके वोट करीब 6 हजार हैं। इस वोट बैंक में भी माध्यमिक शिक्षक संघ के कई प्रत्याशी मैदान में होंगे। जिससे नए समीकरण ने माध्यमिक शिक्षक संघ के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें