फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर खंगाला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने घर में सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुहेल गार्डन निवासी इरफान बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात किसी समय दीवार फांदकर चोर उसके घर में दाखिल हुए। शक है कि चोरों ने परिवार के सदस्यों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बदमाश फ्रिज, वाशिंग मशीन, सिलिंडर, कुकर और कीमती बर्तनों सहित चांदी की पाजेब और 10 हजार नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह इरफान के परिवार को होश आया तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मकान मालिक और महिलाओं ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला, उन्हें शक है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें