फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ संबंध नहीं बनाने पर दी तलाक की धमकी, पहली पत्नी को दे चुका है तलाक

Wed, 12 Apr 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
तालक का मुद्दा
विज्ञापन
बागपत में धोखे से निकाह रचाने वाले युवक ने अपनी बीवी पर भाईयों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर तलाक देने की धमकी दी। आरोपी युवक अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दे चुका है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह, लोनी निवासी युवक से तीन साल पूर्व हुआ था। कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को ससुरालवाले परेशान करने लगे थे। उसका पति नशा करता है। आरोपी उससे दान-दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि आरोपी पति ने उस पर भाईयों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो तलाक दे दूंगा। जानकारी मिलने पर परिजन उसको वहां से लेकर आए। इस मामले में शुक्रवार को महिला थाने पहुंची और आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। 

धोखे से कराया गया था निकाह 
पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा था। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। धोखाधड़ी से हमारी बेटी के साथ निकाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें