Meerut News : राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम ने भू-माफिया पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ट्रैक्टर चला। टीम ने 307 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है।
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भू-माफिया पर कार्रवाई की। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
भू-माफिया ने कर रखा था सरकारी भूमि पर कब्जा
बताया गया कि भू-माफिया ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ था। टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए भू-माफिया से 307 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया।
वहीं भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई कराई गई। उधर, वन विभाग के डीएफओ राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।