फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच मिला तो निखर उठी महिलाओं की प्रतिभा

Sat, 10 Aug 2019 01:53 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सम्राट हेवेंस में अमर उजाला के कार्यक्रम तीज क्वीन में भाग लेतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत तीज क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन में महिलाओं ने पूरा उत्साह दिखाया। गढ़ रोड बृहस्पतिवार को सम्राट पैलेस में हुए ऑडिशन में घरेलू महिलाओं से लेकर नौकरीपेशा महिलाएं भी भाग लेने पहुंचीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता के सेकेंड राउंड ऑडिशन शुक्रवार को हुए।
विज्ञापन

ऑडिशन में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑडिशन में कैटवॉक, परफार्मेंस व क्विज राउंड हुआ। तीनों राउंड में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से लबरेज होकर भाग लिया। परफार्मेंस राउंड में सावन व देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया और गीत सुनाए। सवाल-जवाब राउंड में सोलह शृंगार के महत्व से लेकर सामान्य ज्ञान, गृह विज्ञान के सवालों के जवाब दिए। निर्णायक की भूमिका फैशन डिजायनर निधि जैन व लेक्मे सैलून मेरठ की हेड व सौंदर्य विशेषज्ञ प्रीति डयास ने निभाई। प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन का आयोजन आज शनिवार को दोपहर 3 बजे से सम्राट पैलेस गढ़ रोड में होगा। शॉर्ट लिस्ट प्रतिभागियों को ग्रूमिंग दी जाएगी। 11 अगस्त दोपहर 2 बजे से सम्राट हेवेंस में फिनाले का आयोजन होगा।
 
ये हैं हमारे सहयोगी
अमर उजाला एवं केएल इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्य से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में साव्या ज्वेलर्स, अध्ययन स्कूल, चौधरी चरण सिंह विवि, केएमसी हॉस्पिटल, एडिको बिल्डर्स, किंग ब्रेड, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, दयाल फर्टिलाइजर्स के अतिरिक्त सहयोगी एसडीएस ग्लोबल, स्वयं मीडिया, एएलएस, सुधाकर मुद्रणालय, हीरा आउटडोर, आरआर एडवरटाइजिंग, श्री कैलाश प्रकाश जन सेवा संस्थान, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, उत्सव रास, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मीरा ज्वैल हाउस, कार केयर सेंटर, मेरठ विकास प्राधिकरण, हीरा बॉथ पैलेस, बीआर स्टूडियो मुख्य हैं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार लिमफोर्ड बॉयोटेक की ओर से प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें