मवाना। सर्विलांस टीम गाजियाबाद ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड निवासी युवक को हिरासत में लेकर थाने पर घंटों पूछताछ की। टीम द्वारा देर शाम तक पूछताछ जारी थी।
बृहस्पतिवार को सर्विलांस टीम गाजियाबाद के साइबर क्राइम संबंधी मामले में मवाना पहुंची। टीम ने अटोरा रोड पर दबिश देकर फैजान नामक युवक को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर घंटों उससे बंद कमरे में पूछताछ की। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि सर्विलांस टीम गाजियाबाद के साइबर क्राइम के संबंध में युवक से पूछताछ कर रही है। अभी टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने पर टीम द्वारा युवक को स्थानीय पुलिस को सौंपा जाएगा। उसके बाद ही जानकारी हो सकेगी।