फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भामौरी गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। भामौरी गांव निवासी महिला ने 27 जुलाई को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। जांच के दौरान पुलिस को किशोरी मिल गई। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ बोबी निवासी सराय हकीम वाल्मीकि मोहल्ला अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसी के साथ पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में वारंटी मुकेश निवासी ईकड़ी रोड, सरधना को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें