12सी -सीएचसी में निरीक्षण के दौरान फार्मेसिस्ट से स्टाक रजिस्टर चैक करते एसडीएम। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
मवाना। मवाना सीएचसी में बृहस्पतिवार को एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर चेक करने के साथ मरीजों से चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। दवाईयों का स्टॉक रजिस्टर पूरा न करने पर फार्मेसिस्ट को फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी।
उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण करने सीएचसी पहुंच गए। सबसे पहले चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर को देखा। उसके बाद महिला वार्ड, जनरल वार्ड के अलावा अल्ट्रासाउंड कंपाउंड का निरीक्षण किया। चिकित्सक प्रभारी सतीश भास्कर से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने लगातार फार्मेस्टि कुणीयाल द्वारा सरकार से आने वाली दवाईयों की हेराफेरी की शिकायत पर दवा स्ट्रांग रूम में रजिस्टर चैक किया। स्टोर रूम में रखी दवाईयों के मुताबिक स्टाक रजिस्टर में दवाईयों का लेखाजोखा पूरा न मिलने पर फार्मेसिस्ट को फटकार लगाते हुए निलंबित कराने की चेतावनी दी। स्टाक रजिस्टर पूरा न होने पर फार्मेसिस्ट ने माफी मांगी। वहीं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का उपचार सही और समय से करने के लिए चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए।