फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से पकड़े गए तीनों छात्र बोले, अल्लाह ने बड़ी मुसीबत से बचा लिया

Thu, 10 Aug 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर/देवबंद
विज्ञापन
एटीएस ने पूछताछ के बाद तीन छात्रों को छोड़ा
विज्ञापन
शक की बुनियाद पर देवबंद से पकड़े गए तीन संदिग्ध युवकों को उत्तर प्रदेश एटीएस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। तीनों युवकों के सोमवार की सुबह छात्रावास पर आने की जानकारी मिलते ही उनकी जान पहचान वालों और मीडिया कर्मियों की भीड़ लग गई। इस दौरान छात्र काफी सहमे नजर आए, उनकी प्रतिक्रिया थी कि अल्लाह ने बड़ी मुसीबत से बचा लिया।
विज्ञापन


रविवार को मुजफ्फरनगर के कुटेसरा से दबोचे गए बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसार उल बांग्ला के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला से पूछताछ के बाद देवबंद से उठाए गए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी दानिश, अब्दुल बासित और भागलपुर बिहार के अब्दुल रहमान को यूपी एटीएस ने पूछताछ करने के बाद सोमवार की सुबह छोड़ दिया। तीनों युवक जब अपने कमरे पर पहुंचे तो वहां उनके जान पहचान वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान तीनों छात्र बेहद थके और सहमे हुए नजर आ रहे थे।

मीडिया कर्मियों ने उनसे बात की तो सबसे पहले उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया फिर बोले ऊपर वाले ने उन्हें बड़ी मुसीबत से बाहर निकाल लिया। दानिश और अब्दुल बासित ने बताया कि एटीएस उन्हें कहां लेकर गई थी इसका उन्हें पता नहीं है। उनसे केवल बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला से संपर्क के बारे में पूछा गया। साथ ही उनके मोबाइल भी चेक किए गए। छात्रों के मुताबिक एटीएस ने उनके साथ न बदसलूकी की और न ही किसी प्रकार से टार्चर किया। घरवालों के संबंध में पूछताछ की गई। यहां तक उन्हें खाना भी खिलाया गया। वह बेकसूर थे इसलिए एटीएस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी छात्रों की कुंडली खंगाल रही है पुलिस

छात्र को देखने के लिए उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। जनपद में बांग्लादेशी आतंकी पकड़े जाने के बाद अब स्थानीय स्तर पर एहतियात बरती जा रही है। आला अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस तक चौकन्ना रहने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस मदरसों की भी कुंडली खंगालने में जुट गई है। मदरसों में रहने वाले बाहरी छात्रों की जानकारी जुटाने के साथ संचालकों से उनके व्यवहार की बाबत पूछा जाएगा। चरथावल के गांव कुटेसरा से बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला के पकड़े जाने के बाद आला अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा भी पुलिस ने देवबंद, शामली के जलालाबाद से पांच संदिग्ध कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जिले में लगातार सामने आ रही आतंकी गतिविधियों को लेकर शासन तक खलबली मची हुई। अफसरों ने धार्मिक स्थलों और मदरसों की कुंडली भी खंगालने शुरू कर दी है। जनपद में 300 से अधिक मदरसे चल रहे हैं, जिनमें दर्जनभर प्रमुख माने जाते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें