दौराला। थाना क्षेत्र निवासी कक्षा आठ की एक छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अज्ञात युवक ने छात्रा के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। शनिवार को छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी।
तहरीर में छात्रा की मां ने बताया कि अज्ञात युवक द्वारा उसकी नाबालिग बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर उस पर उसकी बेटी के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए, जिसके चलते उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान चल रही है। उन्होंने किसी तरह बेटी को समझाया। पीड़िता ने पुलिस से अज्ञात युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।