फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखौदा थाने में 66 वाहनों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा थाना पर हुई नीलामी में 66 छोटे-बड़े वाहन 22.06 लाख में बिके। नीलामी की प्रक्रिया सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए ऑपरेशन क्लीन के तहत शनिवार को खरखौदा थाना पर खड़े 66 छोटे-बड़े वाहनों की नीलामी हुई। थाने पर हुई नीलामी की प्रक्रिया में 29 खरीदारों ने हिस्सा लिया। इस प्रक्रिया में थाने पर कई वर्षों से खड़े 66 वाहन जिसमें 10 टायर ट्रक, दो ट्रैक्टर, कार, थ्री व्हीलर व दोपहिया वाहन शामिल हैं। आरटीओ द्वारा सभी 66 वाहनों का मूल्यांकन 12.43 लाख निर्धारित किया गया था। खरीदारों ने अलग-अलग बोली लगाई। हापुड़ निवासी मुनव्वर ने सबसे ऊंची बोली लगाकर 22.06 लाख में सभी वाहन खरीद लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें