परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति के विशेष निमंत्रण पर भारत सरकार के स्वदेश दर्शन के अधिकारियों ने परीक्षितगढ़ के गंधारी सरोवर, श्रंग ऋषि आश्रम, नवदेह कूप, विभांडक ऋषि आश्रम, महाकालेश्वर मंदिर सहित पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली।
स्वदेश दर्शन के अधिकारी डॉ. एसके महादेवन ने बताया कि सरकार द्वारा नगर के श्रृंग ऋषि आश्रम में लगभग 2.75 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा। पुराने कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि पूर्व सांसद राजा भारतेंदू ने 2016 में समिति की टीम पर्यटक मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मिलकर परीक्षितगढ़ को स्वदेश दर्शन की मांग की थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि पंकज प्रखर, मूलचंद बंसल, श्याम सिंह महलवार, महेंद्र शर्मा, संतराम सैनी, मनोज निर्मल, नंद किशोर पप्पू, बॉबी आर्य, पूनम रुहेला, संगीता प्रजापति, योगेश नंदिनी स्वाति चौधरी, काजल चौधरी, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।