इरशाद की पांच बेटियां हैं। दस दिन पहले ही एक बेटा हुआ था। इरशाद एक कारोबारी के यहां चालक था। इरशाद की मौत के बाद शाहपीर गेट में लोगों की भीड़ लग गई। मामला तूल पकड़ने से पहले ही एसपी सिटी ने कोतवाली, देहलीगेट, नौचंदी, मेडिकल और सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
अब्बू अब हमारा क्या होगा
शाम को इरशाद का शव उसके घर शाहपीर गेट पहुंचा। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटियां कह रही थीं कि अब्बू अब हमारा क्या होगा। बदर अली समेत लोगों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से 10 लाख के मुआवजे की मांग की। कहा कि बेटियों को सरकार अलग से मदद करे। सिटी मजिस्ट्रेट ने मदद का भरोसा दिया है।
गैर इरादतन हत्या में केस, होगी दोबारा गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया है कि नाबालिग पर दुघर्टना करने के मामले में केस दर्ज करने के बाद उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसको जमानत मिल गई। युवक की मौत के बाद इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा (304 ए) बढ़ा दी गयी है। उसे अब दोबारा गिरफ्तार किया जायेगा। नाबालिग अपने पिता के दोस्त के घर थापरनगर में आया था। जहां पर उसने वरना गाड़ी की चाबी उठाई और उसको अंधाधुंध दौड़ाया। इरशाद की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों हालत ठीक है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/