फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार ब्रांच लाइन पर घटाई गई ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के बजाय रेलवे को कुछ क्षेत्र में रफ्तार घटानी पड़ी है। वन क्षेत्र से गुजरने वाली ब्रांच लाइन पर हाथियों की मौत के बाद रफ्तार घटाई गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद से कोटद्वार रेलवे स्टेशन की दूरी 25 किलोमीटर है। 10 किलोमीटर क्षेत्र में ट्रेन 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है, जबकि शेष क्षेत्र में ट्रेन की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कोटद्वार ब्रांच लाइन पर हाल ही के वर्षों में रेल लाइन का विद्युतीकरण हुआ है।
विद्युतीकरण पूरा होने के बाद ब्रांच लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की रेलवे की योजना थी। कोटद्वार ब्रांच लाइन कौड़िया वन क्षेत्र से होकर गुजरती है। करीब एक दशक के भीतर कोटद्वार ब्रांच लाइन पर ट्रेन से टकराकर कई हाथियों की मौत होने को वन विभाग और रेलवे ने गंभीरता से लिया। टीआई पीके सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को फिलहाल वन क्षेत्र से गुजरते समय कम रफ्तार से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन

नजीबाबाद से नियमित रूप से तीन पैसेंजर ट्रेन कोटद्वार के लिए संचालित होती हैं। तीनों की वापसी नजीबाबाद होती है। उधर, कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल और कोटद्वार से दिल्ली के लिए सिद्धबली जनशताब्दी ट्रेन भी कोटद्वार ब्रांच से संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें