चर्च में विशेष प्रार्थना में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : SARDANA
सरधना। बेगम समरू के महल जिसे वर्तमान में संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के नाम से जाना जाता है। सोमवार को माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर का सोमवार शाम जुलूस निकाला गया। तस्वीर चर्च पहुंचने पर विशेष प्रार्थना हुई। नवीना महोत्सव सकुशल संपन्न के बाद ध्वज उतारा गया।
ऐतिहासिक चर्च मेले के दौरान रविवार को मुख्य प्रार्थना के बाद चर्च में रखी माता मरियम की तस्वीर की शोभायात्रा के रूप में ले जाकर बेगम के महल वर्तमान में संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में ले जाकर रखा गया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद सोमवार शाम चार बजे माता मरियम की तस्वीर को वापस चर्च में स्थापित किया गया। जुलूस में चार लोग प्रतिमा को कंधे पर लेकर चल रहे थे, अन्य श्रद्धालु माला विनती करते हुए आगे-आगे चल रहे थे। जुलूस चर्च में आकर समाप्त हुआ। माता मरियम की तस्वीर को चर्च में स्थापित किया गया। फादर पॉक्या नाथन व फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना में मिस्सा बलिदान कराया। उसके बाद ध्वज को उतारा गया। चर्च के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखते हुए सफाई अभियान चलाया गया।
बेगम समरू के महल संत चार्ल्स इंटर कॉलेज से पालकी में जुलूस के रूप में माता मरियम की चमत्कारिक तस्?- फोटो : SARDANA