फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांडीव पोर्टल पर गैंगस्टराें और अपराधियों का डाटा साझा कर दूसरे स्थान पर रहे एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टरों की जानकारी जुटाने और लापता का डाटा शेयर कर हासिल किया मुकाम
विज्ञापन

बुलंदशहर के सीओ प्रखर पांडेय को मिला पहला स्थान, डीआईजी ने की सराहना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जुलाई 2026 माह में मेरठ रेंज के बुलंदशहर में तैनात सीओ प्रखर पांडेय को गांडीव पोर्टल में सूचनाएं साझा करने पर पहला और मेरठ के एसपी देहात आईपीएस अभिजीत कुमार को दूसरा स्थान मिला है। दोनों अधिकारियोें ने बड़े अपराधियों, गैंगस्टरों की संपत्ति, गुमशुदा, अपहरणकर्ताओं और अज्ञात शवों की पहचान के लिए गांडीव पोर्टल पर सर्वाधिक जानकारी साझा की है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दोनों अधिकारियों के कार्य की सराहना की है।
गांडीव पोर्टल भारत की राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (नेटग्रिड) का एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित अपराधियों, गुमशुदा, अज्ञात शव आदि का डाटा एकत्रित करने वाला पोर्टल है। इससे देश की सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को गंभीर अपराधों, आतंकवाद और संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक करने में मदद मिलती है। वहीं, गुमशुदा की तलाश और अज्ञात शव की पहचान में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी का कहना है कि गांडीव पोर्टल के प्रयोग में प्रदेश में टॉप-5 में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर रेंज के दोनोें अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी गांडीव पोर्टल पर अधिक से अधिक जानकारियां शेयर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें