फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को घायल कर बेटे को साथ ले गया दामाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला ने उसके 11 वर्षीय बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित चांदनी ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर बेटे की सकुशल वापसी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता चांदनी ने तहरीर में बताया कि पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर की जा रही लगातार मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर वह तीन साल से मायके में रह रही है। इस उत्पीड़न के खिलाफ उन्होंने फैमिली कोर्ट में मुकदमा दायर किया हुआ है, जो अभी विचाराधीन है। घटना के दिन चांदनी अपने पिता के साथ जंगल में काम करने गई थी। इस दौरान उसके पति व उनके भाई हथियारों के साथ चांदनी के मायके पहुंचे।
आरोपियों ने वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। चांदनी की मां उर्मिला देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे उर्मिला देवी को गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों के आने की आहट सुनकर आरोपी चांदनी के 11 वर्षीय बेटे आदी को जबरन अपने साथ ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही चांदनी और उसके पिता ने सरधना थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें