फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पर की टिप्पणी, युवक हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव तारापुर निवासी एक युवक ने कांवड़ को लेकर अपनी सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ टिप्पणी कर दी। इसे देखकर लोगों की भावनाएं आहत हुई और आक्रोश फैल गया। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी युवक ने रविवार की शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांवड़ के पवित्र पर्व को लेकर टिप्पणी कर दी। जब यह पोस्ट वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और युवक को यह टिप्पणी भरा पोस्ट हटाने के लिए कहा, परंतु उसने नहीं हटाया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके सोशल मीडिया अकाउंट से वह पोस्ट हटवाया।
इस पोस्ट पर शिव भक्त कांवड़ियों के फोटो के साथ टिप्पणी की गई है। वहीं, एक किताब की भी फोटो छपी है। इस किताब में लिखे उपदेश भी इसी फोटो पर पोस्ट किए गए हैं। इस पोस्ट में धार्मिक ग्रंथों का भी हवाला दिया गया है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद लोगों शांत हुए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें