फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम के गनर की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम के गनर रहे सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा विधायक संगीत सोम के गनर रहे सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। मृतक सिपाही अपने दोस्त के घर छीपी टैंक पर आया था, यहां बाथरूम में उसका शव पड़ा मिला। चार दिन पहले ही उसे पुलिस लाइन भेजा गया था। पुलिस और सिपाही के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
यूपी पुलिस में सिपाही शामली के कासमपुर निवासी प्रदीप उर्फ संदीप (33) पुत्र सतेंद्र सिंह की एक साल से पुलिस लाइन में पोस्टिंग थी। यहां से उसे भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम का गनर बनाकर भेजा गया था, चार दिन पहले विधायक के यहां से उसे वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया। बृहस्पतिवार से उसकी ड्यूटी आरटीओ की गारद में लगाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार को सिपाही छीपी टैंक निवासी अपने दोस्त शोभित त्यागी के घर गया था, जहां पर उसने दिनभर शराब पी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे शोभित त्यागी अपने घर पहुंचा, लेकिन सिपाही नहीं मिला। शोभित ने उसकी घर में तलाश की तो सिपाही बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।
शोभित त्यागी का कहना है कि बाथरूम से प्रदीप को उठाने का प्रयास किया, तभी उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी लगने पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही के चाचा भूपेंद्र सिंह, मामा, पत्नी समेत कई लोग भी शोभित त्यागी के घर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। माहौल गरमाते देख लालकुर्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शोभित त्यागी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस अभी शोभित त्यागी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शोभा त्यागी का रहा था गनर
पुलिस ने बताया गया कि सिपाही पांच साल तक शोभित त्यागी की रिश्तेदार पूर्व जिला पंचायत सदस्य शोभा त्यागी की सुरक्षा में भी तैनात रहा था। इसी दौरान शोभित और सिपाही की दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें