फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को फिर स्कूल भेजेगी संस्था

विज्ञापन
हर्रा में शिक्षा जागरूकता को लेकर बैठक करते राजपूत एकता मंच के सदस्य। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को फिर स्कूल भेजेगी संस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। सर्वशिक्षा अभियान के तहत मुस्लिम राजपूत एकता मंच ड्रॉपआउट छात्रों को स्कूल जा रहे बच्चों के बराबरी पर लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी की है। जिसके लिए संगठन के लोगों ने हर्रा में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें आगामी दो अक्टूबर को हर्रा के इस्लामिक मदरसे में क्षेत्र के लोगों का सम्मेलन करने की बात कही।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा स्थित अरेबिक मदरसा तालीमुल क़ुरआन में मंगलवार को मुस्लिम राजपूत एकता मंच के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक हसीन पुंडीर ने बताया कि ड्रॉपआउट छात्रों(पढ़ाई छोड़ चुके हैं) को प्रशिक्षण केंद्र पर भेजने से पहले उन्हें नियमित रूप से स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। साथ ही इसे चलाने की जिम्मेदारी अलग-अलग स्वयंसेवी संस्थाओं को दी जायेगी। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को तीन महीने से लेकर दो साल तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें दूसरे बच्चों जो कि नियमित स्कूल जा रहे है उनके समान तक लाने के बाद दोबारा से उन्हें स्कूल में वापस भेजा जाएगा। बैठक में मौलाना अकरम नदवी ने कहा कि हर वर्ष हजारों की संख्या में छात्र किसी न किसी कारण स्कूल, मदरसे छोड़ देते है। अब उन बच्चों को दोबारा से स्कूल तक लाने की पहल की जा रही है। जबकि उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर आगे की शिक्षा दी जाएगी। बैठक में मौलाना अब्दुल वाहिद, दीन मोहम्मद चौहान, साजिद एडवोकेट, आसिफ, मनव्वर, अनस चौधरी, कल्लू व जुल्फिकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें