फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसी होगी स्किल वैसा मिलेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक तरफ प्रवासी मजदूरों का आवागमन जारी है तो वहीं प्रदेश सरकार इन्हें रोजगार देने के लिए प्लान तैयार करने में लगी है। मुख्यमंत्री ने भी साफ निर्देश दिए है कि जैसी स्किल होगी वैसा काम दिलाया जाएगा। श्रमिकों के कार्य के आधार पर इसकी पहली सूची प्रदेश सरकार को भेज दी गयी है।
विज्ञापन

जिले में अब प्रवासी श्रमिको को पशुपालन विभाग और सिंचाई विभाग के कार्यो से भी जोड़ने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभागवार सूची बनाने के निर्देश दिए गए है। शासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग में आदेश भी जारी हो गया है।
इन योजनाओं में दिया जाएगा काम
पशुपालन विभाग की तरफ से चल रही गो-आश्रय, कुक्कुट, बकरी पालन आदि योजनाओं में श्रमिकों को कार्य दिया जाएगा। वहीं,सिंचाई विभाग के रजवाहे आदि की सफाई में इन श्रमिकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह बनाई जा रही सूची
होम क्वारन्टीन किए गए प्रवासियों की उनके कार्य के अनुसार सूची बनाई जा रही है। इसमे पेंटर, बढ़ाई, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रियल एस्टेट में कार्य करने वाले आदि क्षेत्रों में वर्गीकृत कर सूची बनाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सबसे अधिक श्रमिक रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्य करने वाले हैं। प्रदेश सरकार के पास पहुंची पहली सूची में लगभग एक लाख श्रमिक रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें