फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब की साइड की दीवार गिरी

विज्ञापन
101 फीट ऊचे राष्ट्रीय ध्वज के लिए बनाए गए स्थल की गिरी दीवार। (मवाना)
विज्ञापन
- 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के लिए बनाए गए स्थल की है दीवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। लाखों रुपये की लागत से पक्का तालाब के समीप बनाए गए सेल्फी पॉइंट और 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज परिसर की सुरक्षा दीवार शनिवार को झमाझम बारिश के चलते अचानक गिर गई। महज एक साल पहले बनी इस दीवार के ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
लाखों रुपये की लागत से एक वर्ष पूर्व पक्का तालाब स्थित सड़क किनारे पर 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए स्थल का निर्माण किया था। जिसका 15 अगस्त 2025 को पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शुभारंभ किया था। शनिवार को अपराह्न 12 बजे के आसपास तालाब की ओर की दीवार गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राष्ट्रीय ध्वज को उतरवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दीवार के नीचे से मिट्टी खोद ली गई थी। मिट्टी निकल जाने की वजह से दीवार नीचे से अंदर ही अंदर खोखली हो गई थी। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश का पानी वहां जमा हो गया, जिससे खोखली हो चुकी जमीन और ज्यादा धंस गई और दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई। अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें