फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगा दुकानदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगा दुकानदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन

सरधना। मंडी परिसर में शासन के निर्देश पर पहली बार लगने वाले दीपावली मेला बृहस्पतिवार को आधी अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगा। पालिका की ओर से कराई जा रहीं व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाईं। दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए भूमि भी चिह्नित नहीं हो सकी। वहीं ठेकेदार पर वसूली का आरोप लगा दुकानदारों ने हंगामा किया। एसडीएम ने दुकानों के लिए निशुल्क भूमि आवंटन करने की बात कही है।
एसडीएम संदीप श्रीवास्तव ने बुधवार को महोत्सव के संबंध में प्रेसवार्ता की। इस दौरान मौके पर मवाना निवासी दुकानदार इसरार, कैराना निवासी दुकानदार अनवार, नसीमुद्दीन, नदीम मंडी परिसर में दुकान का सामान लेकर पहुंच चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार उनसे दस हजार रुपये प्रति दुकान मांग रहा है। वहीं ठेकेदार ने कहा कि एसडीएम ने उन्हें पांच हजार रुपये प्रति दुकान का आवंटन करने के लिए कहा है। इस संबंध में एसडीएम संदीप श्रीवास्तव ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कहा कि मेला नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर आयोजित कराया जा रहा है। दुकानदारों ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी दुकानदारों से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम ने दुकानों के लिए निशुल्क भूमि आवंटन की घोषणा की।
विज्ञापन

डीएम ने मेले की तैयारियों को परखा
मवाना। डीएम के. बालाजी ने बुधवार शाम दीवाली मेले की तैयारियों का जायजा लेकर ईओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। नगर पालिका की ओर से जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित हो रहे मेले में स्ट्रीट वेंडर नि:शुल्क दुकानें लगा सकेंगे। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है। डीएम ने ईओ सुनील कुमार से तैयारियों की जानकारी की। मेले में लगे झूले देखे। उन्होंने लाइट की व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। कोविड 19 के निर्देशों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

दो वर्ष बाद लगने वाले चर्च मेले की तैयारी शुरू
सरधना। नगर के ऐतिहासिक चर्च में कोरोना के कारण दो वर्षों से मेला नहीं लग सका। इस बार चर्च प्रबंधन ने मेले के मद्देनजर साफ सफाई शुरू कराई है। बुधवार को चर्च में पुताई का कार्य कराया गया। फादर ससिन बाबू ने बताया कि चर्च में कोरोना के कारण बाहर से श्रद्धालु आएं न आएं, इस बार विशेष प्रार्थना कराई जाएगी। उसके लिए पंडाल लगाया जा रहा है। मेले के लिये अभी प्रशासन से बडे़ स्तर पर लगने वाले मेले की तो अनुमति नहीं मिल सकी, लेकिन तैयारियां तेज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें