मुजफ्फरनगर शहर के रुड़की रोड स्थित थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे दरोगा व सिपाही के साथ गार्ड ने गालीगलौज व हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस थाने में तैनात एक दरोगा व सिपाही शनिवार दोपहर सादे कपड़ों में रुड़की रोड स्थित माया पैलेस में फिल्म देखने पहुंचे थे। थिएटर में दोनों की किसी बात को लेकर थिएटर के सिक्योरिटी गार्ड संजीव निवासी गांव पचेंडा कलां से कहासुनी हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों ने गार्ड को अपना परिचय दिखाते हुए उसे आई कार्ड भी दिखाए, लेकिन आरोप है कि गार्ड ने इसके बावजूद दोनों से गालीगलौज करते हुए हाथापाई तक कर दी।
यह भी पढ़ें: यूपी: महिला ने पकड़ा दरोगा का गिरेबान, वर्दी फाड़ने की कोशिश, थाने में जमकर हंगामा, तस्वीरें
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शहर कोतवाली को सूचना दी, जिस पर एसआई भूपेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/