फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 16 Nov 2019 08:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सतेंद्र पाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में जिवाना गांव के दिल्ली पुलिस के सिपाही की बड़ौत में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शनिवार को शव गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


जिवाना निवासी सतेंद्र पाल सिंह (47) पुत्र सत्यवीर सिंह दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह बड़ौत में नवयुग कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण करा रहा थे। मृतक के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि मकान में पत्थर की घिसाई का कार्य चल रहा था। सतेंद्र शाम के समय घिसाई करने वाले मशीन को दूसरी तरफ हटाने लगे तो अचानक उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: जिम संचालक की करंट लगने से मौत, पुलिस बोली- घटना की जानकारी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे से परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार को शव को गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक सतेंद्र के एक बेटा व एक बेटी है पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें