फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीजन का पहला कोहरा...धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही रविवार सुबह बहसूमा क्षेत्र में सीजन का पहला घना कोहरा छाया। सुबह के समय सड़कों और खुले स्थानों पर धुंध की चादर दिखाई दी। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। खासकर सुबह के समय दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सतर्कता बरतनी पड़ी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रात के तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। कोहरे और ठंड के साथ मौसम में आए बदलाव से लोगों को सर्दी की आहट महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें