फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीसरे दिन भी अनिल की तलाश जारी, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। रसूलपुर रोहटा के रहने वाले अनिल की तलाश में तीसरे दिन भी पीएसी और एसडीआरएफ के गोताखोरों ने डेरा डाले रखा। मुरादनगर, मसूरी तक पुलिस ने तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना रोहटा में अनिल के भाई राजू पुत्र विजयपाल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना दरोगा कौशल सिंह कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि अनिल की पत्नी काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले नशीली गोलियां खाने में दीं। उसके बाद दुपट्टे से गला दबाने की कोशिश की जिसके बाद जिंदा गंगनहर में फेंक दिया। अनिल का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने तीन टीमें लगा गंगनहर में सर्च अभियान शनिवार को चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गंगनहर, मुरादनगर और मसूरी की नहर में तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें