फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर निगम की टीम ने अस्पताल और रेलवे स्टेशन परिसर से पकड़े कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने शहर में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों को पकड़कर शेल्टर हाउस भेजना शुरू कर दिया है। रविवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह टीम के साथ पीएल शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल परिसर में घूमते कुत्तों को पकड़वाकर शेल्टर हाउस पहुंचाया गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर में भी कुत्तों को पकड़ा गया। रविवार को करीब 30 कुत्ते पकड़े गए।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमर सिंह ने बताया कि प्यारेलाल जिला चिकित्सालय परिसर में सबसे अधिक कुत्ते घूमने की शिकायतें मिली थीं। इसके चलते सबसे पहले नगर निगम की टीम यहीं पर पहुंची। यहां परिसर में काफी कुत्ते घूमते हुए मिले। इन कुत्तों को पकड़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्तर पर भी कुत्तों को परिसर से दूर रखने का प्रयास करें।
डॉ. अमर सिंह ने बताया कि शासन से जो आदेश आया है, उसका अनुपालन किया जा रहा है। जल्द ही आगे किस प्रकार इसमें कार्य किया जाना है, उसको लेकर आदेश आएगा। उसी के अनुसार जगह चिह्नित कर शेल्टर हाउस का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी शेल्टर हाउस में करीब 90 कुत्ते हैं। इसमें अभी और भी कुत्ते आ सकते हैं। जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि से कुत्तों को पकड़कर शेल्टर हाउस में भेजा जा रहा है। शेल्डर हाउस बनाना, कुत्तों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था के लिए आदेश मिलने के बाद ही कार्ययोजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें